आधार कार्ड से पैसे कैसे निकाले जाते है?
पैसे निकालने में होने वाली समस्या:
BY .TANMAY
आज के समय आधार कार्ड सभी सेवाओं का लाभ लेने के लिए अनिवार्य किया जा रहा है, जिससे इसकी उपयोगिता में वृद्धि हो रही है | हमारे देश का ग्रामीण परिवेश इतना अधिक है, वहां पर अभी भी एटीएम की सुविधा नहीं पहुंच पायी है, लोगों को कई किलोमीटर दूर तक जाना पड़ता तब कई उन्हें एटीएम मिलता है और कभी- कभी उनमें तकनीकी कारण या रुपयों के समाप्त होने पर बिना रूपये लिए ही वापस आना पड़ता है | इसी समस्या का समाधान करने के लिए सरकार ने माइक्रो एटीएम का प्रारम्भ किया है | अब लगभग सभी एटीएम और माइक्रो एटीएम में आधार कार्ड के द्वारा रुपयों की निकासी की जाएगी |
माइक्रो एटीएम:
माइक्रो एटीएम का निर्माण National Payment Corporation Of India (NPCI) के द्वारा किया गया है | यह Swipe Machine की तरह ही दिखाई पड़ती है, जिस प्रकार से एटीएम कार्य करता है, उसी प्रकार से माइक्रो एटीएम भी कार्य करता है | यह मशीन छोटी होती है और हल्की होती है, इसलिए उसे कही भी आसानी से लाया और ले जाया जा सकता है | इसको प्रयोग करने के लिए आपको आधार कार्ड की आवश्यकता होगी | इसका निर्माण ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों की सुविधा को देखते हुए किया गया है | इसका लाभ लेने के लिए आपको अपने बैंक अकाउंट में आधार नंबर लिंक करना होगा |
आधार कार्ड से पैसे कैसे निकाले जाते है (Aadhar Card Se Paise Kaise Nikale)
यदि आप आधार कार्ड के द्वारा रुपये निकलना चाहते है तो आपको इस प्रक्रिया का अनुपालन करना होगा-
1.आधार नंबर डाले (Enter Aadhar Number)
सबसे पहले आपको अपना आधार नंबर माइक्रो एटीएम में डालना होगा |
2.अपना अंगूठा या अन्य अंगुली लगाए (Thumb Verification)
अब आपको निर्धारित स्थान पर अपना अपना अंगूठा या अन्य अंगुली को लगाना होगा, इससे बायोमेट्रिक के द्वारा फिंगरप्रिंट का वेरिफिकेशन किया जायेगा | यदि फिंगरप्रिंट सही पाया जाता है, तो प्रोसेस आगे बढ़ जाता है, अगर फिंगरप्रिंट मैच नहीं होते है तो आपका प्रोसेस आगे नहीं बढ़ेगा |
3.बैंक का चयन करे (Select Bank Account)
यदि आपके फिंगरप्रिंट मैच हो जाते है, तो आपके सामने एक नयी विंडो ओपन हो जाएगी जिसमें आपके आधार कार्ड लिंक सभी बैंक एकाउंट स्क्रीन पर आ जायेंगे | आपको इसमें से उसी का चयन करना है, जिस बैंक एकाउंट से आपको रुपयों को निकालना या Transaction करना है |
4.रुपयों की निकासी और ट्रांसफर (Withdrawal And Transfer Money)
जब आप अपने बैंक एकाउंट को सेलेक्ट कर लेते है, तो आपके सामने मनी ट्रान्सफर और Withdrawal का ऑप्शन आएगा | आप अपनी इच्छा के अनुसार ऑप्शन का चयन कर सकते है | आप जैसे ही ऑप्शन का चयन करेंगे उसी के अनुरूप आगे की प्रक्रिया होगी | अब आपको कितनी धन राशि निकालनी है या ट्रांसफर करनी वह डालना है | इसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना है | इस प्रकार से आप आधार के द्वारा रुपयों की निकासी या ट्रांसफर कर पाएंगे |
यहाँ पर हमनें आधार कार्ड के द्वारा पैसे निकालने के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी है, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है|





nice information just checkit=>https://www.maxonpoll.online/2020/10/you-can-get-hacked-by-google-drive.html
ReplyDelete