Union Bank Of India में खाता कैसे खोले

Share:

 



                                                                                                            By  Tanmay Rajput


यूनियन बैंक ऑनलाइन 0 बैलेंस सेविंग अकाउंट कैसे खोले | 3 Easy Step Process




यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की लिंक पर जाने के लिये नीचे दी गई लाइन पर टच करें 

https://www.unionbankofindia.co.in/english/home.aspx



अब आपको बताते है की यूनियन बैंक में खाता कैसे खोलते है 

अगर आप यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में खाता खुलवाना चाहते हैं तो इसके लिए आवेदन करना बहुत आसान है। खाता खुलवाने के लिए आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि यूनियन बैंक में आपके लिए क्या-क्या सुविधाएं हैं और यहां किस तरह खाता खुलवाया जा सकता है।




यूनियन बैंक में खाता खुलवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें


1. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में खाता खुलवाने के लिए आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से          आवेदन कर सकते हैं।

2. अगर आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको यूनियन बैंक की नजदीकी शाखा में                  विजिट करना होगा।

3. अगर आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको बैंक की अफीशियल वेबसाइट                         https://www.unionbankofindia.co.in/english/home.aspx पर विजिट करना होगा।

4. वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपको वेलकम टू ऑनलाइन सेविंग ओपनिंग अकाउंट के नाम से       एक पेज दिखाई पड़ेगा, जहां आपको न्यू यूजर पर क्लिक करना होगा।

5. न्यू यूजर पर क्लिक करने के बाद टर्म एंड कंडीशन को एक्सेप्ट करें। यहां agree पर क्लिक कर                दीजिए।

पब्लिक ऑप्शन पर क्लिक करें


1. इसके बाद आपके सामने एक पेज खुल जाएगा, जहां आपको कस्टमर सेलेक्ट करना होगा। यहां आप       पब्लिक ऑप्शन पर क्लिक कर सकते हैं।

2. इसके बाद आधार कार्ड नंबर टाइप करना होगा। टाइटल सेलेक्ट करें। इसके बाद अपना पूरा नाम          लिखें। पिता या पत्नी का नाम लिखें। मदर्स नेम भी लिखना होगा।

3इसके बाद घर का पता, शहर का नाम, होम ब्रांच के बारे में लिखें। एडरेस प्रूफ सेलेक्ट करें। जेंडर               लिखें। शादीशुदा स्टेटस के बारे में लिखें। देश का नाम लिखें।

4. इसके बाद आईडी नंबर टाइप करें। डेट ऑफ बर्थ लिखें। इसके बाद मोबाइल नंबर लिखें। मोबाइल             नंबर लिखना बेहद जरूरी है।
5. इसके बाद राज्य का नाम लिखें। पिन कोड नंबर भी लिखें। व्यावसाय के बारे में लिखें। नामिनी का              नाम टाइप करें। ईमेल आईडी टाइप करें। नामिनी के साथ आपका क्या रिश्ता है, इसके बारे में लिखें।

6. इसके बाद पूरे पेज को सेव कर दीजिए। सेव करने के बाद आपके सामने सबमिट ऑप्शन आ जाएगा,        जिसपर क्लिक करना होगा। आपका फार्म कंपलीट हो गया। इसका प्रिंट आउट अपने पास रख                  लीजिए।

केवाईसी की होगी जांच


फार्म सबमिट होने के बाद आपके मोबाइल पर एक मेसेज आएगा। आपको बताया जाएगा कि आपको यूनियन बैंक की शाखा में किस डेट में आना है। आपको जिस डेट में बुलाया जाए, आप बैंक की शाखा में पहुंच जाइए। यहां आपके सभी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। आप अपने साथ फोटो भी ले जाएं। फार्म पर फोटो अटैच करने के साथ ही जरूरी दस्तावेजों को भी अटैच करना होगा।


न्यूनतम राशि जमा करें


ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में हस्ताक्षर के विकल्प नहीं है। इसके लिए आपको बैंक की शाखा में जाना होगा। यहां आपको अपने फार्म पर हस्ताक्षर करना होगा। इसके अलावा बैंक की जो भी औपचारिकताएं हैं, आपको मौके पर ही पूरा करना होगा। न्यूनतम राशि भी जमा करना होगा।


आईडी प्रूफ दस्तावेज


1. पैन कार्ड

2. आधार कार्ड

3. पासपोर्ट

4. वोटर आईडी कार्ड

5. कॉलेज एडमिट कार्ड

6. सरकारी आईडी कार्ड

7. पासपोर्ट साइज फोटो


एडरेस प्रूफ दस्तावेज

1. ड्राइविंग लाइसेंस

2. बिजली का बिल

3. हाउस टैक्स

4. टेलीफोन बिल

5. जलकल बिल

6. पासपोर्ट



एटीएम कार्ड की होम डिलेवरी


खाता ओपन होने के बाद बैंक की तरफ से आपको चेकबुक, पासबुक, एटीएम कार्ड वगैरह दिया जाएगा। इन सभी चीजों की होम डिलेवरी होगी। आपके मोबाइल पर बैंक की तरफ से एक मेसेज आएगा, जिसमें कोरियर कंपनी का नाम लिखा होगा। कंपनी का नंबर भी लिखा होगा। साथ में आईडी नंबर भी दिया जाएगा। अगर एक हफ्ते के अंदर बैंक सामग्री की होम डिलेवरी नहीं होती है तो आप सीधे कोरियर कंपनी के ऑफिस पहुंच सकते हैं। यहां आप कस्टमर नंबर दिखाएंगे। मुमकिन है कि कोरियर कंपनी की तरफ से मौके पर ही डिलेवरी कर दी जाए। इसलिए आप अपने साथ आईडी वगैरह भी ले जाएं।







ऑनलाइन ट्रांजिक्शन पर शुल्क नहीं


यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने नेट बैंकिंग से जुड़े लोगों को बड़ी राहत प्रदान की है। बैंक ने ऑनलाइन बैंकिंग को पूरी तरह से फ्री रखा है। पैसे डिपाजिट करने के लिए किसी भी तरह का शुल्क नहीं वसूला जाएगा। इ, पासबुक और एटीएम कार्ड डिलेवर करने के लिए भी बैंक की तरफ से सी तरह ऑनलाइन ट्रांजिक्शन के लिए भी किसी तरह का शुल्क वसूलने की बात नहीं की गई है। चेकबुक कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।




यूनियन बैंक ATM (Debit Card)के लिए कैसे अप्लाई करें





हेलो दोस्तों यदि आप यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के खाताधारक हैं और और यदि आप एटीएम कार्ड का उपयोग करते हैं जाहिर है करते ही होंगे तो यह खबर आपके लिए है इसलिए जरा ध्यान से पढ़ें और बताई गयी प्रक्रिया के अनुसार अपना एटीएम कार्ड ऑनलाइन मंगाएं ।


आप सभी देख रहे होंगे की हम सभी के पुराने एटीएम बंद हो चुके है या की बंद हो जायेंगे । दोस्तों अभी तक हम सभी बिना सुरक्षा चिप वाले एटीएम का उपयोग कर रहे थे लेकिन अब ग्राहकों के खातों की सुरक्षा के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक के नए नियमानुसार सभी बैंकों को बिना सुरक्षा चिप वाले एटीएम को बदलकर चिप वाले एटीएम देने को कहा गया है । जिसके लिए आपको ऑनलाइन अप्लाई करना होगा।


ऑनलाइन आवेदन करने से पहले कुछ जरुरी चीजे अपने पास रख लें ताकि फॉर्म भरते समय आपको  कोई परेशानी न हो जैसे

1. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर

2. पासबुक

3. आधार कार्ड


STEP 1: ऑनलाइन अप्लाई करने सबसे पहले आपको यूनियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

              https://icmt.unionbankofindia.co.in/debitcardissuance/ पर विजिट करना होगा या तो आप यहाँ से सीधे इस वेबसाइट पर जा सकते हैं । Click Here



अब होम पेज के Apply Online मेनू में Online Debit Card Application लिंक पर क्लिक करें जिअसे की नीचे इमेज में दिखाया गया है |




STEP 2:इसके पश्चात आप Apply For Online Debit Card टैब पर क्लिक करें दूसरा टैब Online Application Tracking स्टेटस चेक करने के लिए है इसलिए आपको पहले वाले विकल्प का ही चयन करना होगा 


STEP 3:आप आप अपना खाता क्रमांक और सुरक्षा कोड को एंटर करते हुए OK बटन पर क्लिक
करें



STEP 4:जैसे ही आप ऊपर वाली प्रोसेस को कम्पलीट करेंगे आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा उस OTP को यहाँ एंटर करें और कन्फर्म करें ।








STEP 5:OTP वेरीफाई करते ही आपकी कुछ जानकारी स्क्रीन में दिखाई देगी इसके बाद किसी एक पहचान पत्र (आधार या पैन कार्ड )को सलेक्ट करके उसका नंबर और अपनी जन्मतिथि एंटर करें।




STEP 6:अब रुपए,वीसा या मास्टर कार्ड में से किसी एक को चुनते हुए अपना नाम एंटर करें और जहाँ पर आप अपना एटीएम प्राप्त करना चाहते हैं (घर या ब्रांच का एड्रेस) का चुनाव करें और कन्फर्म करें ।कन्फर्म करते ही आपको एक एप्लीकेशन नंबर मिलेगा जिससे आप भविष्य में अपने एटीएम का स्टेटस चेक कर पाएंगे इसलिए एप्लीकेशन नंबर को सुरक्षित अपने पास रखें






अगर आपको ये Article अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने friends और family के साथ भी जरूर Share करे | अगर आपको  कोई Problem आ रही हो तो आप हमसे निचे दिए गए comment box में पूछ सकते है


                                            Just Contact Here

                                      Name : Tanmay Pratap Singh
                                      Mobile : 07017200152
                                      Mail id : malaxamicomputers@gmail.com
                                   Website : www.malaxamicomputers.online
                                     



2 comments:

  1. very nece post, I'ts Informative. just check it=>https://www.maxonpoll.online/2020/10/what-is-googlebot-how-does-work.html

    ReplyDelete